
धमतरी, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . साधु – संतों और सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिला भाजयुमो ने sunday को शहर के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति अमर रहे, साधु संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान एवं कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल और पूर्व उपChief Minister टी एस सिंहदेव का पुतला जलाया. इस दौरान तैनात पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई.
विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति शुरू से ही देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को कमजोर करने की रही है. साधु – संतों ने सदियों से समाज को सत्य, अहिंसा, सेवा और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाया है. उनके विरुद्ध इस प्रकार की भाषा न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाली भी है. भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि युवाओं को गुमराह करने और समाज में भ्रम फैलाने के लिए कांग्रेस लगातार सनातन मूल्यों को निशाना बना रही है. भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता संस्कृति, परंपरा और संत समाज की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है.
जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और साधु – संत उसके संरक्षक हैं. उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. महामंत्री जय हिंदुजा ने कहा कि यह सोच देश को विभाजित करने वाली है. इस प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व Chief Minister भूपेश और पूर्व उपChief Minister टीएस सिंहदेव का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, राहुल चोपड़ा, निशा वैष्णव, अविनाश दुबे, सुभाष चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, धर्मवीर साहू, सुभाष यादव, मनीष साहू, युवराज मरकाम, गजेंद्र जांगड़े, जितेश सिन्हा, खिलेश सिन्हा, आदित्य भोंसले, राम सोनी, अतुल साहू, रिंकू यादव, मिथिलेश सिन्हा, गिरीश साहू, दौलत वाधवानी, यश गांधी, ओमेश यादव, गौरव मगर, आयुष दीवान सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा