नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

नैनीताल, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जनपद नैनीताल के नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बजून के पास sunday को एक Road Accident में नोएडा से आए पर्यटक घायल हो गए. दुर्घटना तब हुई जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई और सड़क किनारे उल्टी कर रही एक महिला के ऊपर गिर गई.
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल पहुंचाया गया. चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को गंभीर स्थिति में उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है.
घायल मनोज कुमार ने बताया कि वे नैनीताल घूमकर घर लौट रहे थे और सड़क किनारे खड़ी कार से उनकी गाड़ी टकराने से वाहन पलट गया. उन्होंने स्थानीय लोगों की ओर से समय पर की गई मदद के लिए आभार व्यक्त किया.
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी



