



रि-भोई (मेघालय), 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . रि-भोई जिले के बर्नीहाट पुलिस आउटपोस्ट इलाके में हुई एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने बताया की sunday सुबह आउटपुट क्षेत्र के 12 माइल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के किनारे खड़े ट्रक (एपी-07टीएम -1279) के पीछे तेज रफ्तार बाइक (एएस-01ईएम-7813) द्वारा ठोकर मार जाने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बर्नीहाट पुलिस आउटपोस्ट की टीम ने मृत बाइक चालक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नग्पो सिविल अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अंतिम सूचना मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी.
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी