Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जनसुनवाई में 21 शिकायतें दर्ज, 9 का मौके पर निस्तारण

जन समस्याएं सुनते हुए अधिकारी

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 9 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया.

जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी ने की. कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं. शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है.

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

जनसुनवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.पी. सिंह, एडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे. विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने प्रशासन की त्वरित कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया.

जनसुनवाई के सफल आयोजन से आमजन को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर मिला, जिससे समस्याओं के समाधान में गति आने की उम्मीद है.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *