Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 30 लोग सम्मानित

कार्यक्रम में सम्मानित होते लोग.

नैनीताल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नैनीताल जनपद के विकासखंड भीमताल के मेहरा गांव स्थित उमंग द प्रिपरेटरी स्कूल में यूथ Uttarakhand, जीवन वर्षा कला समिति, संकल्प ट्री फाउंडेशन और मार्कण्डेय ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में “उमंग के रंग, पहाड़ की संस्कृति के संग-एक कदम पहाड़ की ओर” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 व्यक्तियों व संस्थाओं को “एक कदम पहाड़ की ओर सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दायित्वधारी दर्जा दिनेश आर्या और भाजपा के भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर शंकर सिंह बिष्ट को पर्यावरण, युवा लोक गायक राकेश परेरू, सूरज प्रकाश व मुकेश सुयाल के साथ देवेंद्र बिष्ट, बच्चों को समर्पित हल्द्वानी की संस्था सेवालय, नैनीताल की संस्कृति को समर्पित संस्था यो पहाड़ फाउंडेशन, मनोज साह जगाती, कंचन जोशी, ⁠डॉ श्रीवास्तव, आरबीएसके प्रोग्राम सीएचसी भीमताल, ⁠दीपा पाण्डे, ⁠नवीन भट्ट, ⁠संतोष साह, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, कौशल्या, पूजा भट्ट, भावेश तिवारी, नीमा नेगी, कंचन जोशी व ज्योति साह शामिल रहे.

इस अवसर पर पहाड़ी लोक नृत्य, लोक संगीत, स्थानीय हस्तशिल्प व व्यंजनों की प्रदर्शनी, पहाड़ की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां तथा युवाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों व हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करना, पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करना है. कार्यक्रम का संचालन माला कनवाल और मोनिका ने किया.

इस अवसर पर भवाली की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, उमा आर्या, महिला जिला उपाध्यक्ष नैनीताल डॉ. प्रगति जैन, उमा पड़ालनी, अर्पण जैन, जय जोशी, शहदाब, गीता बिष्ट, सविता कुलोरा, विष्णु सेक्शन, आशुतोष चंदोला, तुषार, सूरज आर्य, पंकज अद्वितीय, गोविंद नेगी, पूनम, निशा, मानसी, लता, अनन्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अतिथि उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *