
-पांच जेलों में शुरू हुए वोकेशनल और आईटीआई कोर्स
चंडीगढ़, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana की जेलों में बड़ा बदलाव लागू किया गया है. गैंगस्टरों को अब अन्य कैदियों की तरह मेंटेनेंस, क्लीनेंस तथा सेनीटेशन का काम दिया जा रहा है. इसे प्रदेश की सभी जेलों में लागू कर दिया गया है. जेलों में बंद गैंगस्टर अब सफाई कार्य कर रहे हैं. गैंगस्टरों से जेल परिसर, बैरक तथा शौचाल्यों में सफाई कार्य करवाया जा रहा है. अब गैंगस्टरों का भी अन्य कैदियों की तरह ड्यूटी चार्ट लागू कर दिया गया है.
यह जानकारी Haryana के डीजी जेल आलोक राय ने Monday को पत्रकारों से बातचीत में दी. आलोक राय 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इससे पहले उन्होंने आज अपने विभाग की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश की जेलों से भाई कल्चर को खत्म करके सभी कैदियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कैदी किसी बड़े गैंगस्टर की ड्यूटी को नहीं पूरी करेगा.
प्रदेश की सभी जेलों में गैंगस्टरों को कैदियों वाली वर्दी पहनने के लिए बाध्य किया गया है. पहले गैंगस्टर जब पेशी पर जाते थे पीछे से गीत बजते थे और रील बनाई जाती थी. अब इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. 81 फीसदी मामलों में गैंगस्टरों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करवाई गई है. आलोक राय ने बताया कि दो से तीन कुख्यात गैंगस्टरों को जेल में बनी छह बाय छह की चक्की में एक साथ रखा जा रहा है. गैंगस्टरों का जेलों में रूतबा खत्म करने के लिए प्रदेश भर 52 गैंगस्टर की जेल ट्रांसफर की गई है. जेल ट्रांसफर की शुरूआत में प्रदेश के उच्च अधिकारियों ने 3 स्तर पर इसको चेक किया. जेल महानिदेशक ने बताया कि जेल मुख्यालय के बाहर जेल में बने उत्पादों का आउटलेट खोल दिया गया है. जिसमें फर्नीचर का सामान, बेकरी का सामान, ऐलोवीरा से बने प्रोडॅक्ट सहित काफी चीजें उपलब्ध हैं.
Haryana की गुरुग्राम,अंबाला, करनाल, पानीपत और फरीदाबाद जेलों में वोकेशनल ट्रेनिंग और आईटीआई कोर्स शुरू किए जा चुके हैं. इन जेलों में कक्षाओं के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं. इसके लिए जेल विभाग और Haryana कौशल रोजगार निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा