Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित पिता से की बात

Chief Minister  पुष्कर सिंह धामी एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बात करते.

-हत्यारोपितों को सख्त सजा दिलाने का दिला भरोसा

देहरादून, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Monday को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर एंजेल की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया. Chief Minister ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस जघन्य घटना में शामिल आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Chief Minister ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपित के नेपाल भाग जाने की आशंका है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर प्रयास तेज कर दिए गए हैं. Chief Minister ने कहा कि वह इस घटना से व्यक्तिगत रूप से अत्यंत व्यथित हैं और पीड़ित परिवार के दुःख को समझते हैं. उन्होंने कहा कि Uttarakhand सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. Uttarakhand में हमेशा से सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा है और यहां देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं. ऐसी घटना न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है.

Chief Minister ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्होंने त्रिपुरा के Chief Minister डॉ. माणिक साहा के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस विषय पर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. परिवार की सहायता के लिए वे त्रिपुरा के Chief Minister से भी समन्वय करेंगे और Uttarakhand सरकार की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी.

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *