Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

डीएवी पीजी कॉलेज बना फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता

डीएबी पीजी कॉलेज देहरादून ने जीता Football  प्रतियोगिता फाइनल मैच

पौड़ी गढ़वाल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) .

राठ महाविद्यालय पैठाणी में चल रही अंतर महाविद्यालय Football प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को 2-0 से हरा दिया. विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

Monday को महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कांटेदार रहा. विजेता टीम की तरफ से मयंक और वरुण ने गोल किए. विजेता एवं उपविजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य चैत सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष महीधर गोदियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन नेगी, प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी, डीएवी कॉलेज से डा. अपूर्व मावी, गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से आब्जर्वर विनोद सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर पर क्रीड़ा सचिव डा. मंजीत भंडारी, डा. गोपेश सिंह, राम सिंह नेगी, राज कुमार पॉल, डा. अखिलेश सिंह, डा. राजीव दुबे, उमेश बंसल, मुकेश गोदियाल, डा. वीरेंद्र चंद, मगन सिंह, धीरेंद्र भंडारी, नरेश नेगी, विजय सिंह, मुकेश नौडियाल, मातबर सिंह आदि शामिल रहे.

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *