Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली प्रशासनिक लापरवाही, तहसील में निजी लोगों से कराया जा रहा था काम

तहसील में डीएम ने मारा छापा,कोट की गोपनीय फाइलों पर कार्य कर रहे थे दो युवक…

हल्द्वानी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) .जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने Monday को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर खामियों को उजागर किया. निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित अत्यंत गोपनीय फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाना पाया गया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.

इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और कड़ी फटकार लगाई. जिलाधिकारी ने तहसीलदार से भी सख्त सवाल करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली चलती रही तो प्रशासनिक सुधार कैसे संभव हो पाएगा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को भी मौके पर बुलाया और पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए. साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसी तरह की अनियमितताओं के चलते फर्जी प्रमाण पत्र जैसे गंभीर मामलों को बढ़ावा मिलता है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने तहसील प्रशासन को चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न होने के निर्देश दिए.

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *