Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बाल सखा प्रभारी प्रशिक्षण का चार दिवसीय  संपन्न

विद्यालयों के बाल सखा प्रभारियों का  क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न

उत्तरकाशी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बाल सखा प्रभारी एवं सह-प्रभारी का चार दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में डायट बड़कोट के प्राचार्य संजीव जोशी ने शिक्षकों को शिक्षा के उन्नयन हेतु कर्तव्यनिष्ठ और वरिष्ठ भाव से कार्य करने पर जोर दिया.प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से 26 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. संस्थान के प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण समन्वयक बृजेश कुमार मिश्रा ने बाल सखा प्रकोष्ठ की अवधारणा, उद्देश्य, कार्य और आधुनिक कौशलों पर संवादात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान अरशद अंसारी ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों के करियर पथ और भविष्य निर्माण पर अपने विचार साझा किए.

इस अवसर पर डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट, शांति रतूड़ी, हेमू बेस्ट, अरविंद चौहान, संगीता रावत कोठारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे. कार्यक्रम ने शिक्षकों को बाल सखा प्रकोष्ठ से जुड़ी नई नीतियों और आधुनिक कौशलों को समझने और अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का अवसर प्रदान किया.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *