
सिरसा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . रोहतक से सांसद एवं कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर Haryana के बच्चों के साथ नौकरियों के मामले में भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आज Haryana की सरकार रिमोट कंट्रोल से बाहर से चलाई जा रही है. Haryana के बच्चे डंकी रूट से विदेशों में पलायन कर रहे हैं जबकि नौकरियों के मामले में दूसरे प्रदेशों से Haryana में पलायन करवाया जा रहा है. दीपेंद्र हुड्डा Monday को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. सांसद ने सिरसा जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
दीपेंद्र हुड्डा ने नौकरियों के मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज गु्रप ए, बी व सी के मामलों में बाहरी प्रदेशों के बच्चों का चयन किया जा रहा है, जबकि Haryana के बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर Haryana के बच्चे यूपीएससी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं तो एचपीएससी में क्यों नहीं? प्रदेश सरकार ऐसा करके एक साजिश के तहत Haryanaवासियों का हक मार रही है. यही नहीं जिन बच्चों को आरक्षण का लाभ नौकरियों में मिलना चाहिए था, उनके साथ भी धोखा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि कर्मचारियों को वेतन तक के लाले पड़ गए हैं. चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के चार सौ टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, उल्टे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली Indian जनता पार्टी सबसे अमीर पार्टी बन गई है.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर दिए गए पूर्व के फैसले को पलटते हुए कमेटी गठन के सवाल पर सांसद दीपेंद्र ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अरावली पर सरकार की बदनीयति पकड़ी गई है, क्योंकि सरकार ऐसा करके बड़े-बड़े व्यवसायिक घरानों को अरावली बेचने की फिराक में थी. उन्होंने आशा जताई कि जो नई कमेटी बनेगी वह पर्यावरण व प्रदूषण के बीच संतुलन बनाते हुए अगली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखेगी और अरावली की प्रहरी बनेगी. सिरसा जिला में अब तक बरसात के बाद हुए जलभराव से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि पिछले दिनों शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के विधायकों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई, उल्टा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.
अविश्वास प्रस्ताव पर इनेलो से समर्थन न मांगने के सवाल पर दीपेंद्र ने अभय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि सबको पता है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व गोपाल कांडा के सहयोग से इनेलो के दो विधायक बने हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma