Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

किसान दिवस पर मिली कृषि योजनाओं की जानकारी

किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राज्य सरकार की पहल पर किसान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में खानपुर विकासखंड में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

कार्यक्रम में एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल एवं कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने किसानों को संबोधित किया. अधिकारियों ने बताया कि किसान दिवस की शुरुआत आज से की गई है और सभी विकासखंडों में कृषि विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं, अनुदान, तकनीकी सहायता एवं आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी जा रही है.

अधिकारियों ने कहा कि किसान किस प्रकार अपनी आय बढ़ा सकता है. खेती में आ रही समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है. इन सभी विषयों पर कृषि विभाग किसानों को मार्गदर्शन दे रहा है. साथ ही यह भी बताया गया कि आगामी दिनों में प्रत्येक माह के बृहस्पतिवार को किसान दिवस विकासखंड स्तर पर नियमित रूप से मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसान दिवस किसानों के जीवन में समृद्धि और विकास लाने का सशक्त माध्यम बनेगा.

एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि किसान दिवस के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी आय और उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके. कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी कहा कि कृषि विभाग किसानों की समस्याओं को समझकर उन्हें तकनीकी एवं योजनागत लाभ दिलाने का काम कर रहा है, किसान दिवस इसमें अहम भूमिका निभाएगा.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *