Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आईटी विशेषज्ञों ने शांतिकुंज में सीखा सकारात्मक सोच और सेवा भाव

शिविर समापन अवसर के अवसर पर

-सकारात्मक हो युवाओं का दृष्टिकोण: योगेन्द्र गिरि

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय युवा जागरण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस शिविर में पुणे (Maharashtra) से आए सौ से अधिक आईटी विशेषज्ञों ने सहभागिता कर वैचारिक, नैतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया.

समापन सत्र को संबोधित करते हुए शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष में युवाओं की भूमिका निर्णायक है. उन्होंने कहा कि यदि युवा अपने ज्ञान, कौशल और तकनीकी क्षमताओं का उपयोग समाज के सकारात्मक परिवर्तन के लिए करें, तो युग निर्माण की दिशा में व्यापक बदलाव संभव है. उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

इससे पूर्व अशरण शरण श्रीवास्तव ने कहा कि आज का युवा तकनीकी रूप से सक्षम है, किंतु तकनीक को मानवीय मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. उन्होंने आत्मविकास के साथ समाज निर्माण में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया.

जन्मशताब्दी कार्यालय के समन्वयक श्याम Biharी दुबे ने लोकसेवियों के लिए दिशाबोध और समयदान को युगधर्म बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया. वहीं, युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक के.पी. दुबे एवं डॉ. अभय सक्सेना ने प्रतिभागियों से शिविर से प्राप्त प्रेरणाओं को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनाकर समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *