Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उल्लेखनीय कार्य के लिए जगमोहन डांगी हुए सम्मानित

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

पौड़ी गढ़वाल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) .गढ़वाल हितैषिणी सभा भवन की स्थापना के 103 वें वर्ष पर दिल्ली में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पौड़ी जनपद के पत्रकार जगमोहन डांगी को सम्मानित किया गया.

इस दौरान समारोह में घुगति सांस्कृतिक मंच की निर्देशिका कोमल राणा नेगी की टीम ने मां नंदराज डोली यात्रा की सुंदर झांकी लोक गीतों की विभिन्न प्रस्तुति दी. लोक गायिका मनोरमा भट्ट ने भी लोक गीतों की प्रस्तुति दी.

आयोजित शताब्दी दिवस पर उन पूर्वजों और वरिष्ठों को समर्पित था जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी इस भवन की मजबूत नींव रखी.

देश की राजधानी के लुटियंस जोन में स्थित गढ़वाल भवन समस्त गढ़वाली समाज के लिए गर्व का प्रतीक है.

इस समारोह में गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व में जुड़े सदस्यों को जो वर्तमान में 80- 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों का श्रीदेव सुमन वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले गढ़वाल के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया गया.

इनमें आईएएस Examination में 98वीं रैंक हासिल करने वाले प्रद्युम्न बिजल्वाण, पत्रकारिता में उमाकांत लखेड़ा सुनील नेगी, पूनम बिष्ट,जगमोहन सिंह रावत,दीप सिलोड़ी सहित अन्य मीडिया से जुड़े गढ़वाल समाज के विभूतियों का सम्मान हुआ.

टिहरी लोकसभा की सांसद, महारानी माला राजलक्ष्मी शाह, दिल्ली विधान सभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और दिलशाद गार्डन से पार्षद वीर सिंह पंवार एवं पांडव नगर से पार्षद यशपाल कैंथूरा, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय,विशेष सत्र न्यायाधीश भास्करानंद कुकरेती ने वरिष्ठों को प्रशस्ति पत्र और भवन का भव्य चित्र देकर सम्मानित किया.

इस सम्मान समारोह में दिल्ली, एनसीआर क्षेत्रों से भारी संख्या में समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही.

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *