Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन, बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि

पौड़ी गढ़वाल, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) .

न्याय पंचायत कंडारा में पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने 60 व 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.

कंडारा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम खंडूड़ी व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा के प्रधानाचार्य ने किया. प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कुसुम खंडूड़ी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है. खेलों से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. पढ़ाई और खेल दोनों में लक्ष्य निर्धारण एवं एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है.

इस मौके पर प्रधान कमेड़ा सुमन प्रसाद, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल, संजय कठैत, अखिल जुनेजा आदि शामिल रहे.

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *