
कोलकाता, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी के West Bengal प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने Monday को राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय से मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि West Bengal में जारी हिंसा और अराजकता के लिए पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है.
समिक भट्टाचार्य ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शीघ्र ही West Bengal का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह पार्टी के राजनीतिक एवं संगठनात्मक मामलों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अधिकांश हिंसक घटनाओं में मुसलमान शामिल हैं, लेकिन हिंसा के शिकार भी मुसलमान ही हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवारों ने स्वयं स्वीकार किया है कि इन घटनाओं के पीछे तृणमूल कांग्रेस की भूमिका है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हुमायूं कबीर की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की “प्लान-बी” है. जब तृणमूल चुनाव में धांधली करने में असफल होती है, तब ऐसे तत्वों का सहारा लिया जाता है, जिनका उद्देश्य West Bengal को “वेस्ट बांग्लादेश” में बदलना है.
उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बचाने के लिए जनता को सचेत होना होगा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति को करारा जवाब देना होगा.
—————
(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता