
New Delhi, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) . आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने Monday को राजधानी में लगातार बिगड़ते प्रदूषण स्तर को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है.
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि sunday रात दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 900 के पार पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है.
उन्होंने पराली जलाने के मुद्दे पर Punjab को दोषी ठहराने से इनकार करते हुए कहा कि Punjab में फिलहाल कहीं भी पराली नहीं जलाई जा रही है, इसलिए दिल्ली के प्रदूषण के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.
आआपा नेता ने आरोप लगाया कि जहां निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था, वहां सरकारी निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी हैं. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद टोल प्लाजा को फ्री नहीं किया जा रहा है, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है और प्रदूषण और अधिक बढ़ रहा है.
पर्यावरण मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंत्री का यह दावा है कि मॉनिटरिंग स्टेशन के पास पानी छिड़कने से नुकसान हो सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसा है तो ये स्टेशन हर मानसून में कैसे सुरक्षित रहते हैं.
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान शासन में बैठे लोगों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दूरदर्शिता की कमी को दर्शाते हैं. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार केवल दिखावटी कदम उठा रही है.
———————–
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी