इतिहास के पन्नों में 30 दिसंबर : 1986 में ब्रिटेन की कोयला खदानों से कनारी चिड़िया की विदाई

सांकेतिक

ब्रिटेन की सरकार ने 30 दिसंबर 1986 को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कोयला खदानों से 200 से अधिक कनारी चिड़ियों को हटाने का ऐलान किया. दशकों तक इन पीले पंखों वाली चिड़ियों का इस्तेमाल खदानों में जहरीली गैसों का पता लगाने के लिए किया जाता रहा था.

कोयला खदानों में आग लगने या विस्फोट की स्थिति में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी बिना रंग और गंध वाली गैसें फैल जाती थीं, जिन्हें इंसान महसूस नहीं कर पाता था. ऐसे में कनारी चिड़िया के व्यवहार में आने वाला बदलाव खतरे का संकेत माना जाता था.

इस घोषणा से पहले ब्रिटेन की लगभग हर कोयला खदान में दो कनारी चिड़ियां तैनात रहती थीं. हालांकि तकनीक के विकास के साथ सरकार ने इन्हें हटाकर बिजली से चलने वाले गैस डिटेक्टर लगाने का निर्णय लिया. इन आधुनिक उपकरणों को अधिक सटीक, सुरक्षित और किफायती माना गया, जिससे खनिकों की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया.

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1687 – एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया. इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था.

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत.

1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया.

1803 – भारत में दूसरे मराठा युद्ध के पहले चरण में मराठा प्रमुख दौलत राव सिंधिया और ब्रिटिश सरकार के बीच सुरजी अर्जुनगांव की संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन.

1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये.

1903 – शिकागो के इरोक्वाइस थिएटर में आग लगने से 600 से अधिक लोगों की मौत.

1906 – अखिल Indian मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका (अब बांग्लादेश) में हुई.

1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी.

1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेडक्रॉस इकाई ध्वस्त.

1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया.

1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी.

1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ.

1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया.

1986 – ब्रिटिश सरकार ने अपने यहां कोयला खदानों में जहरीली गैसों की मौजूदगी पहचानने के लिए तैनात 200 से अधिक कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने की घोषणा की.

1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त.

2000 – जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के President चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित.

2001 – लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए.

2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता.

2003 – आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता.

2006 – इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई.

2007 – स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया.

2008 – सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता.

2012 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत.

जन्म

1865 – रुडयार्ड किपलिंग – ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि थे.

1879 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक.

1902 – आचार्य रघुवीर – महान भाषाविद, प्रख्यात विद्वान्‌, राजनीतिक नेता तथा Indian धरोहर के मनीषी थे.

1917 – भाई मोहन सिंह – भारत के प्रख्यात उद्योगपति, जो दिग्गज दवा कम्पनी ‘रैनबैक्सी’ के संस्थापक थे.

1923 – प्रकाशवीर शास्त्री – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध.

1935 – मैनुअल आरों – प्रथम Indian शतरंज मास्टर हैं.

1944 – वेद प्रताप वैदिक – भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी हैं.

1950 – हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता

1975 – गोल्फ के महानतम खिलाड़ियों में शुमार टाइगर वुड्स का अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्म.

निधन

1706 – मार्टिन – पुडुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल.

1968 – ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे.

1971 – विक्रम साराभाई – जाने माने वैज्ञानिक.

1975 – दुष्यंत कुमार – हिन्दी के कवि और गजलकार.

1990 – रघुवीर सहाय – हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार.

2009 – राजेन्द्र अवस्थी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक.

2014 – जे.बी. मोरायश – कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे.

2018 – मृणाल सेन – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक.

——————–

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a Comment