Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तरकाशी के सट्टा गांव में आग से 4 घर जलकर राख

एक व्यक्ति की अग्निकांड में मौत, रेस्क्यू टीम को नहीं मिले अंगों के अवशेष

उत्तरकाशी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित सट्टा गांव में Monday शाम अचानक लगी आग ने 4 आवासीय भवन और 2 कोठार जलाकर राख कर दिए. सात परिवार प्रभावित हुए हैं. घटना में आशमू (लगभग 60 वर्ष) के जलने की आशंका है. राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग की सयुक्त टीम मौके पर मौजूद है राजस्व विभाग की टीम द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है.

आग में घरों की सामग्री,राशन, कपड़े और बर्तन जल गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार Monday शाम अचानक एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया. जब तक ग्रामीण आग की भयावहता को समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने विकराल रूप ले लिया था.

राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार पांच हजार रुपये, कंबल, तिरपाल और आवश्यक सामग्री वितरित की गई.

प्रभावित परिवार:प्रमिना लाल पुत्र सरोली,पंकज पुत्र दूधा लाल,निदेश पुत्र प्रमिना लाल, भूमालाल पुत्र बेगरा,संतोष पुत्र धनदास,मनीष पुत्र ज्ञानपुर,बिजेन्द्री देवी पत्नी राजेन्द्र.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *