Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

नैनीताल: शिविर में 590 को मिला लाभ, 88 शिकायतों का त्वरित समाधान

शिविर में महिलाओं को Chief Minister  महालक्ष्मी किट भेंट करतीं प्रभारी मंत्री रेखा आर्य.

नैनीताल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मंगलवार को नैनीताल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया. शिविर में जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता की समस्याएं सुनीं और अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान कराया. शिविर में कुल 590 लोगों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ लिया, जबकि 88 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया.

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास और महिलाओं व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना है. शिविर में सड़क, पेयजल, विद्युत, जंगली जानवरों से सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन सहित अनेक समस्याएं सामने आईं, जिन पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए. शिप्रा नदी की गंदगी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौचालय निर्माण और अधूरी पेयजल योजनाओं पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा.

विधायक सरिता आर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसे सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बताया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां, पेंशन आवेदन, कृषि यंत्र, पशुपालन सेवाएं सहित अनेक सेवाएं प्रदान की गईं.

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *