Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जर्मनी में गंगा की महिमा फैलाने के बाद तन्मय वशिष्ठ ने किया गंगा पूजन

गंगा पूजन करते हुए

हरिद्वार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जर्मनी की फ्रैंकफर्ट पार्लियामेंट में गंगा की महिमा पर व्याख्यान देने के बाद गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ हरिद्वार लौटे और हर की पैड़ी पर मंगलवार काे गंगा पूजन किया.

उन्होंने कहा कि गंगा मैया से पवित्र कोई नदी नहीं है और हरिद्वार से बड़ा कोई तीर्थ नहीं है. उन्होंने जर्मनी की संसद में गंगा के महत्व और उसके सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उनके व्याख्यान और इसके प्रसार से विश्व स्तर पर गंगा की महिमा बढ़ी है और लोगों में भारत को जानने की जिज्ञासा भी बढ़ी है. हरिद्वार आने पर तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने तन्मय वशिष्ठ का हरकी पैड़ी पर जोरदार स्वागत किया.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *