नववर्ष से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंटों के नीचे छिपी 1740 लीटर शराब बरामद

थाना में रखी बरामद शराब

बक्सर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) .

नववर्ष के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मंगलवार को मिली है. यूपी–Bihar सीमा पर सतर्क सिपाही की सूझबूझ से ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

तस्कर ट्रैक्टर पर ईंटों के नीचे शराब छिपाकर Uttar Pradesh से Bihar ला रहे थे. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट से जांच के बाद गुजर चुका था, लेकिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक सिपाही को संदेह होने पर ट्रैक्टर रोककर जांच की गई. ईंटें हटाने पर नीचे से शराब की पेटियां मिलीं. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक नन्दलेश कुमार, निवासी छोटकी बसौली को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने बताया कि कुल 1740 लीटर शराब बरामद हुई है. अन्य तस्करों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Leave a Comment