Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सार्वजनिक परिसंपत्तियों की अधूरी मैपिंग पर सीडीओ ने जताई नाराजगी, एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक.

देहरादून, 30 दिसंबर 2025 (Udaipur Kiran) . जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन और संरक्षण को लेकर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सार्वजनिक परिसंपत्तियों की अधूरी मैपिंग पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये. बैठक में सरकारी भूमि, भवन, सड़कों, तालाबों, पार्कों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों की मैपिंग, अभिलेखीकरण और संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई.

मुख्य विकास अधिकारी शाह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड शीघ्र तैयार करें. इसके अंतर्गत प्रत्येक परिसंपत्ति का पॉलीगॉन (सीमा निर्धारण) बनाकर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है, जिससे परिसंपत्तियों की वास्तविक स्थिति, क्षेत्रफल और लोकेशन स्पष्ट रूप से दर्ज हो सके. सीडीओ ने कहा कि सटीक और अद्यतन डेटा उपलब्ध होने से अतिक्रमण रोकने, परिसंपत्तियों के रखरखाव की बेहतर योजना बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने में सहायता मिलेगी. उन्होंने समयबद्ध कार्य न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कांत गिरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *