वार्षिकी : कई महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक घटनाओं का साक्षी बना छत्तीसगढ़ का रजत वर्ष

Chhattisgarh के इतिहास में सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण
Chhattisgarh के लिए वर्ष 2025रजत जयंती वर्ष में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी
Chhattisgarh के खैरागढ़ जिले के अपने हाथों लगाए पीपल का पेड़ कटने पर रोती महिला
एंबुलेंस न मिलने के कारण बीमार ग्रामीण को 25 किलोमीटर तक लेकर चले परिजन

रायपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जनवरी 2000 को अस्तित्व में आए Chhattisgarh के लिए वर्ष 2025 राज्य का रजत जयंती वर्ष रहा. इसके उपलक्ष्य में प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर सत्ता और शासन के स्तर पर राज्य की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गईं. इस वर्ष

कई बड़ी विकास परियोजनाओं की राज्य में शुरुआत हुई और महत्वपूर्ण राजनीतिक व सामाजिक घटनाएं भी हुईं. राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे

हाेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर में रजत महोत्सव के शुभारंभ के माैके पर साल 2025 को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया. इस दौरान सत्य साईं हस्पिटल के बच्चों से बात की. ब्रह्माकुमारी के नए शांति शिखर के साथ विधानसभा के नये विधानसभा भवन का भी लोकापर्ण हुआ.

Chhattisgarh राज्य के स्थापना दिवस पर 1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमाें का आगाज किया. उन्हाेंने नवा रायपुर में Chhattisgarh विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर एक सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन Chhattisgarh के विकास यात्रा की एक स्वर्णिम शुरुआत का प्रतीक है. नवा रायपुर में नवनिर्मित विधानसभा भवन 51 एकड़ में फैला है और इसमें 200 विधायकों के बैठने की क्षमता है. इसके बाद President द्रौपदी मुर्मु 20 नवंबर को सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में शामिल हुईं.

इसके बाद उपPresident सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी सानिध्य Chhattisgarh को मिला. उपPresident राधाकृष्णन ने यहां 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपये की राशि जारी की गई. लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की थी, जहां छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान चलाकर माओवाद के प्रभाव से मुक्त कराया गया था. इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिला. 5 अक्टूबर काे Chief Minister ने नवा रायपुर के सीएम हाउस में पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया. इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्रियों ने भी नवा रायपुर में शिफ्ट हुए. नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र भी हुआ.

पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार

20 अगस्त को साय सरकार ने 20 अगस्त को पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया. इस विस्तार ने सभी को चौका दिया. पहली बार के विधायक गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब मंत्री बने. Chhattisgarh गृह निर्माण मंडल ने एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय कर आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा.जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने नई पहल, एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के बीच हुआ एमओयू हुआ .

रेल और सड़क संपर्क तथा आर्थिक और बुनियादी ढांचा विकास-

Chhattisgarh देश के टॉप 10 निवेश वाले राज्यों में शामिल हुआ. राज्य में 1,900 किमी से अधिक रेल परियोजनाओं पर कार्य हुआ, जिससे Chhattisgarh मध्य भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बना.प्रदेश में 1,900 किमी से अधिक रेल परियोजनाएं विकसित की गईं और राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन किया गया, जिससे खनिज समृद्ध क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हुई. Chhattisgarh देश के शीर्ष 10 निवेश वाले राज्यों में शामिल हुआ, जिसमें व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए नए नियम बनाए गए. ऊर्जा क्षेत्र में एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-III और राज्य की पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना की नींव रखी गई. Chhattisgarh हाउसिंग बोर्ड ने 1,022 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय कर एक नया रिकॉर्ड बनाया.

स्थानीय निकाय चुनाव- वन नेशन वन इलेक्शन की तर्ज पर Chhattisgarh ने पहली बार नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ फरवरी 2025 में हुए.जिसमें Indian जनता पार्टी ने अधिकांश नगर निगमों और स्थानीय निकायों में जीत हासिल की.

गार्ड ऑफ ऑनर की समाप्ति- राज्य सरकार ने मंत्रियों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के लिए औपनिवेशिक काल की गार्ड ऑफ ऑनर प्रथा को समाप्त कर दिया, ताकि पुलिस बल का समय जनसेवा में उपयोग हो सके.

सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम- फरवरी 2025 में राजिम में महानदी, सोंदूर और पैरी नदियों के संगम पर एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक राजिम कुंभ कल्प 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आए.

बस्तर दशहरा और गोंचा महोत्सव- जुलाई में गोंचा महोत्सव के साथ 75 दिवसीय बस्तर दशहरा की शुरुआत हुई, जो आदिवासी संस्कृति का एक बड़ा प्रतीक है.

पुरस्कार- Chhattisgarh के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया. स्थापना दिवस पर रायपुर में वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया. Chhattisgarh की महिला खिलाड़ी संजू देवी ने ईरान में आयोजित एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2025 जीतने वाली Indian टीम का प्रतिनिधित्व किया.

सरकारी योजनाएं-2025-26 के बजट में कई योजनाओं पर जोर –

महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना (₹12,000 वार्षिक सहायता) और लखपति दीदी योजना पर विशेष ध्यान दिया गया.कृषक उन्नति योजना और Chief Minister समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए महत्वपूर्ण धनराशि आवंटित की गई.

Chhattisgarh के इतिहास में सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण -वर्ष 2025 में बस्तर पुलिस ने कुल 256 नक्सलियों को ढेर किया और लगभग 1,500 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. 18 नवंबर 2025 को देश का सबसे खतरनाक नक्सल कमांडर माड़वी हिड़मा एक मुठभेड़ में मारा गया. Chhattisgarh के नक्सल प्रभावित दण्डकारण्य क्षेत्र में 17 शुक्रवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. एक लंबे संघर्ष और दशकों की हिंसा के बाद कुल 210 माओवादी कैडरों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. इनमें एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य सहित कई कुख्यात और वांछित माओवादी नेता शामिल रहे . इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना गया .

पेड़ कटने के बाद वृद्ध महिला का दर्द-Chhattisgarh के खैरागढ़ जिले के सर्रागोंदी गांव में 85-साल की महिला ने अपने द्वारा 20 साल पहले लगाया गया पीपल का पेड़ कटता देखकर बेहद भावुक प्रतिक्रिया दिखाई, जिसे सोशल मीडिया पर वीडियो सहित शेयर किया गया था. वह रोज इस पेड़ को पानी देती थी और उसकी पूजा करती थी.सूरजपुर जिले के ग्राम गोरगी में एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक बीमार ग्रामीण को उसके परिजन झेलगी में ढोकर 25 किलोमीटर पैदल चले. फिर उसे प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया.

राज्य अलंकरण समारोह -रायपुर में नवंबर महीने में आयोजित Chhattisgarh रजत महोत्सव-2025 के तहत राज्य अलंकरण समारोह संपन्न हुआ था. उप President सीपी राधाकृष्णन ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को 34 राज्य अलंकरण प्रदान किए.

Chhattisgarh राज्य युवा महोत्सव-2025 का आयोजन -बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था. 33 जिलों के लगभग 3 हजार युवाओं ने 14 विधाओं में भाग लिया था, जिसमें कांकेर जिले ने राउत नाचा में द्वितीय व पारंपरिक वेशभूषा में तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Chhattisgarh ने 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में एक नई पहचान स्थापित करते हुए “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” अपने नाम किया. नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक मेगा इवेंट आयोजित हुआ था.

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Leave a Comment