बैंक कर्मचारियों का पाँच दिन कार्य सप्ताह की मांग को लेकर प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

शिमला, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बैंकिंग इंडस्ट्री में पाँच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को Himachal Pradesh के सभी बड़े शहरों में प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंक शाखाओं और कार्यालयों के सामने किया गया. इसी मांग को लेकर देशभर में भी बैंक कर्मचारियों ने एक साथ विरोध प्रदर्शन किया.

यूएफबीयू Himachal Pradesh के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है, जिससे शारीरिक और मानसिक तनाव भी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भारी कमी के कारण बैंक स्टाफ को तय समय से कहीं अधिक काम करना पड़ता है. ऐसे में पाँच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना समय की जरूरत है और यह मांग पूरी तरह जायज है.

नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते और 7वें संयुक्त नोट के तहत यह व्यवस्था की गई थी कि हर महीने के दूसरे और चौथे Saturday को छुट्टी रहेगी, जबकि बाकी Saturday पूरे कार्य दिवस होंगे. इसके बाद 7 दिसंबर 2023 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और वर्कमैन यूनियनों के बीच यह सहमति बनी कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सभी Saturday को छुट्टी घोषित की जाए. इस सहमति के बाद आईबीए ने केंद्र सरकार को इसकी सिफारिश भी भेजी है.

उन्होंने कहा कि काम के घंटों में आवश्यक बदलाव भारत सरकार की मंजूरी और सरकार तथा Indian रिज़र्व बैंक से जरूरी अनुमति मिलने के बाद ही लागू किए जा सकते हैं. इस मुद्दे को सरकार की मंजूरी के लिए भेजे हुए लगभग दो साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सरकार को यह अच्छी तरह पता है कि यह यूएफबीयू की प्रमुख मांगों में से एक है.

नरेंद्र शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ते काम के बोझ, स्टाफ की कमी और लक्ष्यों के दबाव के कारण बैंक कर्मचारी और अधिकारी अत्यधिक तनाव में काम कर रहे हैं. ऐसे में सभी Saturday को छुट्टी घोषित कर पाँच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना कर्मचारियों के हित में है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस मांग पर जल्द फैसला लेने की अपील की, जिससे बैंक कर्मचारियों को राहत मिल सके और वे बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकें.

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a Comment