हरिद्वार: राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से हटाया गया अतिक्रमण

हरिद्वार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से अतिक्रमण हटाया. अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और यूनीपोल को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग कर 12 यूनीपोल और 10 बड़े होर्डिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने हटा दिया.
सड़क किनारे फल, सब्जी और कपड़े बेचने वालों को भी हटाया गया. एनएचएआई अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और यूनीपोल हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा. साथ ही, कोहरे के मद्देनजर Road Accident ओं को रोकने और सुरक्षा उपायों के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम द्वारा किया जा रहा है.
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



