फिरोजाबाद में जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, बेटा-पत्नी और भाई भी घायल

मृतक फाइल फोटो, जांच करती पुलिस

फिरोजाबाद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत Monday देर रात जमीनी विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में किसान का बेटा-पत्नी और भाई भी घायल हुए हैं. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है.

थाना नसीरपुर क्षेत्र के मढ़ैया नंदराम सत्यभान (45) पुत्र मातादीन का अपने ही गांव में रहने वाले सूरतराम से पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद है. Monday देर रात सत्यभान खेत से घर लौट रहा था. आरोप है कि विरोधी पक्ष ने सत्यभान को घेर लिया और गोली मार दी. सत्यभान की पत्नी राधा और पुत्र व उसका भाई उसे बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी. जिससे तीनों लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंचे अन्य परिजन व ग्रामीण सत्यभान को शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे.

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली है. पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई है. अपर Superintendent of Police देहात अनुज चौधरी ने बताया जमीनी विवाद में फायरिंग होने से एक युवक कि गोली लगने से मौत हुई है. पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Leave a Comment