Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गांव में 15 फुट लंबे अजगर से हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अजगर का रेस्क्ूय करने वाली टीम

हरिद्वार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . लक्सर क्षेत्र के अहियापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास करीब 15 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया. अजगर के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी लक्सर को दी गई.

सूचना मिलते ही वन विभाग की लक्सर रेंज की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.इस रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा पंकज शर्मा, सुमित सैनी, रोहित सैनी, गुरजंट सिंह एवं सुशील सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

लक्सर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था. अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्य जीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तत्काल वन विभाग को सूचित करें, जिससे जनहानि के साथ-साथ वन्य जीवों को भी नुकसान से बचाया जा सके.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *