युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय समुदायों की परंपराओं से जोड़ना जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मु

Jharkhand में अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में शामिल हुईं President द्रौपदी मुर्मु

– अंतरराज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ काे President मुर्मु ने किया संबाेधित

– President मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ व जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

रायपुर/गुमला, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . President द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय समुदायों की परंपराओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है. अपनी जनजातीय विरासत और पहचान को सुरक्षित रखते हुए हमारे युवाओं को आधुनिक विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ना चाहिए.

President द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को गुमला (Jharkhand) में आयोजित अंतरराज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ काे संबाेधित कर रही थीं. मुर्मु ने छत्‍तीसगढ़ के जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं के कार्यों, कौशल और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल आजीविका के साधन बढ़ाते हैं, बल्कि परंपरागत कला और हस्तशिल्प को नई पहचान भी दिलाते हैं. President ने विशेष रूप से ‘जशक्राफ्ट’ से जुड़ी बहनों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे आभूषण एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद महिला सशक्तिकरण के सशक्त उदाहरण हैं.

President मुर्मु ने आगे कहा कि अपनी जनजातीय विरासत और पहचान को सुरक्षित रखते हुए हमारे युवाओं को आधुनिक विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनजातीय समुदाय के सभी सदस्य अपनी धरोहर को संजोए रखते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे.

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक लोककला तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही. Chhattisgarh के प्रतिनिधि दल ने जशपुर जिले की विशिष्ट शिल्प परंपरा और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर जनजातीय सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया. Chief Minister विष्णु देव साय ने जशपुर की जनजातीय बहनों की ओर से President द्रौपदी मुर्मु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका भी मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Leave a Comment