कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

रायगढ़ , 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) .Superintendent of Police दिव्यांग पटेल के निर्देशन में रायगढ़ जिले की कापू पुलिस ने NDPS ACT के तहत लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सलकेता से आरोपित को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई करते हुए आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई 2025 को कापू पुलिस द्वारा ग्राम गोढ़ीखुर्द आम बगीचा के पास नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते एक आरोपित ईश्वर चंद यादव को पकड़ा गया था, जबकि उसका साथी नितेश अग्रवाल मौके से फरार हो गया था. मौके से 984 ग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल जब्त कर थाना कापू में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(बी) NDPS ACT के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था.

लगातार तलाश के बाद 30 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपित नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तत्वों में पुलिस का सख्त संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान

Leave a Comment