Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप

मल्लीताल पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ित अधिवक्ता.

नैनीताल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मेहरा ने एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने तथा पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज न किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव को लिखित पत्र सौंपकर घटना की जानकारी दी है.

अधिवक्ता की ओर से दिए गए पत्र में बताया गया है कि बीते शुक्रवार की शाम न्यायिक कार्य निपटाने के बाद गांव मंगोली लौटते समय प्राथमिक विद्यालय के पास किशन सिंह नामक व्यक्ति ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमले में वह जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई.

आरोप है कि हमलावर ने न्यायालय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ दिए, मोबाइल फोन तोड़ दिया और सोने की अंगूठी और चेन छीन ली. इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना की सूचना तत्काल आपात सेवा को दी गई थी.

अधिवक्ता का कहना है कि अगले दिन मंगोली चौकी तथा बाद में नैनीताल कोतवाली पहुंचने के बावजूद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. इस पर उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

उधर, अधिवक्ता संघ ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए रोष व्यक्त किया है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायत दर्ज नहीं की गई तो मल्लीताल कोतवाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *