Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कूड़े निस्तारण को लेकर धरना जारी

उत्तरकाशी कूड़े के निस्तारण को लेकर 12 वें दिन भी धरना जारी

उत्तरकाशी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नगरपालिका परिषद बाडाहाट उत्तरकाशी के ताबांखानी सुरंग के बाहर कूड़े के उचित निस्तारण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत सहित अन्य स्थानीय लोगों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा.

धरना स्थल पर एकत्रित नगर पालिका का कूड़ा टूटी हुई रेलिंग के कारण उत्तरकाशी–लंबगांव मोटर मार्ग पर गिर रहा है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिन पूर्व रात्रि के समय सड़क पर पड़े कूड़े के कारण एक दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुका है.

हालांकि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर कूड़ा हटाया जा रहा है, लेकिन उसका कोई व्यवस्थित निस्तारण नहीं किया जा रहा है. कूड़े के ढेर के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है और आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं.

धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत ने कहा कि जब तक कूड़े का स्थायी और उचित निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा. वहीं नगर पालिका की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *