

अल्मोड़ा (Uttarakhand), 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttarakhand के अल्मोड़ा जिले में आज सुबह बस के खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. यह हादसा जिले के भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुआ. यह यात्री बस सिलापानी-सिमलधार के पास भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी. कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. बस में करीब 17-18 यात्री थे.
खाई गहरी होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ा. घायलों को उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है. Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है. धामी ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
Chief Minister ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. Chief Minister ने कहा कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.
————————–
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार