स्थायीकरण और वेतन की मांग पर मयना में आशा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

मोयना में मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर कतारबद्ध आशा कर्मी.
मोयना में मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर कतारबद्ध आशा कर्मी.

पूर्व मेदिनीपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . विधानसभा चुनाव से पहले मयना में आशा कर्मियों के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है. मंगलवार को भारी संख्या में आशा कर्मी अनुशासित और क्रमबद्ध तरीके से लंबी कतार बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुं पाकचीं और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया.

आशा कर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की तरह स्थायीकरण, सरकारी मान्यता, न्यूनतम पंद्रह हजार मासिक वेतन, समयानुसार अतिरिक्त कार्यभार न दिए जाने तथा कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पांच लाख की आर्थिक सहायता की मांग की.

मयना की एक आशा कर्मी माया मायती ने कहा कि आशा कर्मी वर्षों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें अस्थायी मानकर नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी रहेगा.

आशा कर्मियों के इस आंदोलन से क्षेत्र की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है. खबर लिखे जाने तक तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a Comment