उमेश अग्रवाल ने संगठन को सशक्त बनाने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttarakhand के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जी.एम.एस रोड पर स्व.उमेश अग्रवाल की 66वीं जयंती पर मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. Chief Minister ने स्व.अग्रवाल के समाज और संगठन सेवा में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है.
Chief Minister धामी ने कहा कि स्व.अग्रवाल ने देहरादून में भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने हमेशा जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा. उन्होंने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकारी अध्यक्ष और दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक के रूप में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर संघर्ष करते रहे.
Chief Minister ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार के संरक्षक और संस्कृति,परंपरा व मूल्यों के वाहक होते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है. वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लगभग 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह 1500 पेंशन दी जा रही है,जिसमें पति-पत्नी दोनों को अलग लाभ मिलता है.
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण हो रहा है. जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 20 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं, और इस वर्ष प्रत्येक जनपद में 50 मास्टर ट्रेनर और 150 प्रशिक्षित व्यक्तियों का लक्ष्य रखा गया है.
उन्होंने बताया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा दे रही है. माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू कर बुजुर्गों को कानूनी अधिकार प्रदान किए गए हैं.
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,महामंत्री संगठन अजेय कुमार,विधायक सविता कपूर,खजान दास,उमेश शर्मा काऊ,अध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार



