Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

खनन सुधारों के लिए उत्तराखंड काे मिला देश में दूसरा स्थान

Chief Minister  पुष्कर सिंह धामी फाइल चित्र.

-केंद्र सरकार ने दी 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

देहरादून, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में Uttarakhand सरकार के खनन सुधारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राज्य को देश में दूसरा स्थान मिला है. इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से Uttarakhand को 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन ऋण राशि की स्वीकृति दी

गर्ह है. Chief Minister धामी ने खनन सुधारों के लिए Uttarakhand को विशेष प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है.

दरअसल, धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में किए गए प्रमुख सुधारों में ई-नीलामी प्रणाली की शुरुआत, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर प्रभावी रोक तथा आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का सुदृढ़ीकरण आदि शामिल हैं. इसके साथ ही खनन लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है. इन सुधारों का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि खनन क्षेत्र आज प्रदेश सरकार की आय का एक प्रमुख स्रोत बन गया है. राज्य के खनन राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जो पहले लगभग 300 करोड़ रुपये था और अब बढ़कर 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के अंतर्गत Uttarakhand को 200 करोड़ रुपये की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की है. यह धनराशि माइनर मिनरल्स सुधारों और स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए दी गई है.

इस संबंध में Chief Minister धामी ने कहा कि यह सहयोग Uttarakhand के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और सतत विकास को नई गति देगा. राज्य सरकार इस राशि का उपयोग खनन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगारोन्मुखी बनाने में करेगी. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर भी सृजित होंगे.

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *