देव दर्शन से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जन्मदिन: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को देश-प्रदेश के शीर्ष नेताओं की शुभकामनाएं

उदयपुर | 08 जनवरी. (Udaipur Kiran). सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने देव चरणों में आशीर्वाद लेकर और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर अपना जन्मदिन मनाया. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से देर रात तक चले कार्यक्रमों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर President द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), Punjab के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, Chief Minister भजनलाल शर्मा और पूर्व Chief Minister वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभेच्छाएं प्रेषित कीं.

सांसद डॉ. रावत ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक अपने निवास पर शुभचिंतकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं स्वीकार कीं. इसके बाद पत्नी डॉ. रजनी रावत और कार्यकर्ताओं के साथ वे बोहरा गणेश मंदिर पहुंचे, जहां गणपति जी के दर्शन कर देश-प्रदेश के लिए मंगलकामना की. मंदिर के पुजारी एवं राणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका विशेष अभिनंदन किया.

इसके पश्चात सांसद डॉ. रावत सर्वऋतु विलास स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने वेद माता गायत्री का आशीर्वाद लिया और कुछ समय आराधना की. शक्तिपीठ प्रबंधन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी उन्हें दी गई. इसके बाद वे सगसजी बावजी मंदिर पहुंचे और बावजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

सांसद डॉ. रावत के जन्मदिन पर विभिन्न संगठनों की ओर से होटल वैंकटेश में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक (Eminent Citizens) उपस्थित रहे. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संरक्षक दिनेश भट्ट, मदन लाल अग्रवाल, गोपाल कनेरिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, होटल एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह राणावत, सचिव उषा शर्मा, होटल संस्थान दक्षिण Rajasthan के सचिव राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष केपी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंबालाल साहू, सिख समाज से तेजेंद्र सिंह रोबिन, कृषि मंडी के पदाधिकारी वैभव भंडारी, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के पूर्व सचिव विनोद कंठालिया सहित अनेक संस्थाओं ने अभिनंदन किया.

इस मौके पर सांसद डॉ. रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश तरक्की के ऐसे मार्ग पर अग्रसर है, जहां हर नागरिक का सहयोग मिलने पर भारत को विश्वगुरु (Vishwaguru) बनने से कोई नहीं रोक सकता.

पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर भी सांसद डॉ. रावत का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया. यहां सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपरना, माला और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व उप महापौर लोकेश द्विवेदी, भाजपा शहर जिला महामंत्री पंकज बोराणा और देवीलाल सालवी, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद सांसद डॉ. रावत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना हुए, जहां देर शाम तक आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं.

Leave a Comment