उदयपुर-दिल्ली ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े गए

उदयपुर, 24 अप्रैल: रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर ट्रेन सेवा में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 20473/20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक थर्ड एसी कोच और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा.
ये अतिरिक्त कोच दिल्ली सराय से 1 मई से 31 मई तक और उदयपुर से 2 मई से 1 जून तक जोड़े जाएंगे.

Leave a Comment