
दिल्ली, मई 7: न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी — न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (यूके) ने यूनाइटेड किंगडम में स्थित एक विदेशी संस्था के साथ सॉफ्टवेयर लाइसेंस, क्लाउड सेवाएं और कार्यान्वयन सेवाओं के लिए एक कार्य विवरण (Statement of Work – SOW) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते की कुल राशि लगभग 1.13 मिलियन पाउंड (14.47 करोड़ रुपये) है. यह समझौता 3.5 वर्षों के भीतर पूरा किया जाएगा.
न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज एक सॉफ्टवेयर उत्पाद कंपनी है जो संगठनों को उनके रणनीतिक व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एप्लिकेशन विकसित करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करती है.