
उदयपुर, 30 मई: उदयपुर में आज कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी. यह कटौती रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है.
प्रभावित क्षेत्रों में होटल लीला, रैडिसन, ट्राइडेंट, उदैविलास, होटल हिलटॉप, ब्रह्मा निवास, कुराबड़ हाउस, रानी पैलेस, रानी रोड पर जोटा हाउस, रुक्मिणी अपार्टमेंट, PHED फ़िल्टर हाउस, ओड बस्ती और अम्बामाता योजना के DIG क्वार्टर शामिल हैं.
इसके अलावा, अम्बावगढ़, अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, यादव कॉलोनी, खम्मा घणी रेस्टोरेंट और होटल नैचुरल के पास के क्षेत्र, इमली घाट, चांदपोल, गड़िया देवरा, मुंबई बाजार, फतेहसागर, सर्किट हाउस, स्वरूप सागर, मिशन कंपाउंड, दैत्य मगरी, शिक्षा भवन, झारिया मार्ग, चमनपुरा, लोहा बाजार, गुरु गोविंद स्कूल क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.