Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बिजली चोरी करने पर 22 लाख का जुर्माना

कार्यवाही करते विद्युत विभाग के अधिकारी

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद के लक्सर क्षेत्र के पांच गांवों में एक साथ छापेमारी कर करीब 75 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई और 22 लाख का जुुर्माना किया गया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ऊर्जा निगम लक्सर के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम की ओर से कैद की गई छापेमारी में जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपये से अधिक का बकाया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 17 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए, जबकि सभी 75 बकायेदारों की केबल काट दी गईं।

कुल मिलाकर करीब 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जा निगम की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग करने वालों में खलबली है।

इस संयुक्त कार्रवाई में धनंजय कुमार एई विजिलेंस, विकास कुमार एई विजिलेंस, रोबिन सिंह मनौरिया एई विजिलेंस, मारूत शाह इंस्पेक्टर विजिलेंस, सरिता शाह इंस्पेक्टर विजिलेंस, संजीव त्यागी सब इंस्पेक्टर विजिलेंस, सपना अवर अभियंता एवं अनीता काला अवर अभियंता शामिल रहीं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *