Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में 22 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुरथल थाना पुलिस

सोनीपत, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

जिले के मुरथल थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला

सामने आया है। युवती 15 दिसंबर की सुबह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना

पुलिस को दी गई।

पुलिस

को दी गई शिकायत में युवती के भाई ने बताया कि 15 दिसंबर की सुबह किसी बात को लेकर

उसकी बहन से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान युवती नाराज होकर घर से निकल गई। जाते समय

उसने अपनी मां से किराए के लिए 50 रुपए लिए थे। सुबह करीब सात बजे घर से निकलने के

बाद देर शाम लगभग नौ बजकर दस मिनट पर युवती ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। फोन

पर उसने बताया था कि वह घर लौट रही है।

परिजनों

के अनुसार बातचीत के दौरान युवती ने स्वयं को गन्नौर पुल के पास बताया था। सूचना मिलते

ही परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, लेकिन युवती वहां मौजूद नहीं मिली। इसके बाद आसपास

के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश की गई, परंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। मामले

की सूचना मिलने पर मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस

युवती की तलाश में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *