Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पशुधन सहायक भर्ती में 243 पद बढ़े, अब राजस्थान में 2,783 पदों पर होगी नियुक्ति

जयपुर, 21 अगस्त (Kiran News)। राजस्थान में पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में 243 पद बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रदेश में कुल 2,783 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती होगी।

पशुधन सहायक

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पहले 2,540 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए 37 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। इसी साल 13 जून को भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। अब पशुपालन विभाग द्वारा 243 अतिरिक्त पद जोड़ने के बाद कुल पदों की संख्या 2,783 हो गई है।

आंसर की जारी होने के बाद संशोधित विज्ञप्ति
बोर्ड के अनुसार, भर्ती परीक्षा का प्री-रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। प्री-रिजल्ट के बाद टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र के वर्गीकरण के साथ 2,783 पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इसी आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पे-मैट्रिक्स 8 लेवल सैलरी
पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स 8 लेवल के अनुसार वेतन मिलेगा। चयन के बाद दो साल का प्रोबेशन कार्यकाल अनिवार्य रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *