अनूपपुर: जिले के बैंकों में 78 हजार से अधिक खातों में 25.43 करोड राशि जमा

आपकी पूंजी आपका अधिकार' जागरुकता शिविर

अनूपपुर, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले आपकी पूंजी आपका अधिकार के अंतर्गत निष्क्रिय बैंक खातों अनूपपुर जिले मं कुल अनक्लेम खाते 78167 है, जिनकी राशि 25.43 करोड है. शुक्रवार को अग्रणी बैंक अनूपपुर द्वारा जिला पंचायत सभागार में आपकी पूंजी आपका अधिकार के अंतर्गत निष्क्रिय बैंक खातों की राशि प्राप्ति एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिलीप कुमार निगम एवं एलडीओ सरवन एस. के साथ विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बैंक प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे.

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिलीप कुमार निगम ने बताया कि वित्तध मंत्रालय एवं Indian रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार पूरे देश में 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक निष्क्रिय/अप्राप्तव जमा राशियों हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. अनूपपुर जिले में कुल अनक्लेम खाते 78167 है, जिनकी राशि 25.43 करोड है. जिसमे एमपीजीबी के 36900 खाते राशि 5.5 करोड, स्टेट बैंक में 15644 खाते राशि 7.22 करोड एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 12843 खाते राशि 4.82 करोड एवं अन्यख बैंक के खाते हैं.

शिविर में विभिन्न बैंकों दवारा लगाए गए स्टॉलों पर ऐसे निष्क्रिय खातों की जानकारी उपलब्ध कराई गई. जागरुकता शिविर में आये लाभार्थियों को उनकी जमा राशि की स्थिति एवं पुनः प्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई. अधिकारियों ने बताया गया कि जिले के जिन नागरिकों की राशि लंबे समय से बैंकों में निष्क्रिय पड़ी है. वह ऐसे शिविरों का लाभ लेकर आसानी से अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं. जिला मुख्यालय से बाहर के ग्राहक अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में जाकर भी निष्क्रिय खातों की राशि प्राप्त कर सकते हैं.

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a Comment