Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 का आगाज दस को

jodhpur

जोधपुर, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में 26वां जोधपुर पोलो सीजन 2025 दस दिसम्बर से 17 जनवरी तक महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेद सिंह एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा पर आयोजित होगा। आयोजन पूर्व नरेश गजसिंह के मुख्य संरक्षण में होगा। जोधपुर पोलो का शुभारम्भ दस दिसम्बर को दोपहर तीन बजे होगा। यह पोलो सीजन शिवराज सिंह के 50वें जन्मोत्सव के तहत आयोजित हो रहा है।

जोधपुर पोलो एवं इक्वीस्टेेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि 26वां पोलो सीजन 2025 में पांच टूर्नामेंट व दस एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे। पोलो सीजन में पांच टूर्नामेंट होंगे। इसमें 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक लो गोल टूर्नामेंट, 14 से 17 दिसम्बर तक उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल 23 से 28 दिसम्बर, राजपूताना व सेन्ट्रल इण्डिया कप 8 गोल चार से 11 जनवरी व 12 से 17 जनवरी 6 के मध्य महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल होगा।

दस प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे

नाथावत ने बताया कि सीजन में 10 प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे, इसमें 18 दिसम्बर को ब्रिटिश पोलो डे, 21 दिसम्बर को इंडियन एयर फोर्स लोंगेवाला पोलो कप, 25 दिसम्बर को भंवर बाईजी लाल वारा राजे पोलो कप, 28 दिसम्बर को लेडीज इन्टरनेशनल पोलो कप का प्रदर्शन मैच, 29 दिसम्बर को महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल कप, पांच जनवरी को इंडियन नेवी एडमिरल पोलो कप, छह जनवरी को आर्मी कमाण्डर्स कप, सात जनवरी को मेजर ठाकुर सरदार सिंह जसोल मेमोरियल कप, आठ जनवरी को हरमेश कप, व अबूसियर कप 14 जनवरी को खेला जाएगा। ये सभी एकदिवसीय मैच दोपहर तीन बजे होंगे।

देश-विदेश से खिलाड़ी आएंगे

4 हैण्डीकेप के महाराजा जयपुर सवाई पद्मनाभ सिंह, सैय्यद शमशेर अली, सिमरन सिंह शेरगिल, सिद्धांत शर्मा, 2 हैण्डीकेप के 61 कैवलरी से लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान, धु्रवपाल गोदारा, सैय्यद बशीर अली, अंगद कलान, सैय्यद हूर अली, कुलदीप सिंह, 1 हैण्डीकेप के मेजर मृत्युंजय सिंह, पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना, 0 हैण्डीकेप के विक्रमादित्य सिंह बरकाना व इण्डियन नेवी से एपी सिंह खेलने आएंगे। वहीं इंग्लैंड से 4 हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी, 4 हैण्डीकेप के लांस वाटसन दक्षिण अफ्रीका से, 4 हैण्डीकेप के जोहान डुप्रेज इंग्लैंड से व 3 हैण्डीकेप के गुंजालो येंजोन अर्जेन्टीना आ रहे है। मेयो कॉलेज अजमेर के दो युवा खिलाड़ी शिवांश सिंह शक्तावत व लक्ष्यराज सिंह राजावत भी खेलने आएंगे। जोधपुर पोलो सीजन के दौरान दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। किसी तरह का टिकट नहीं होगा ।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *