जिले के 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता करेंगे 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

जिले के 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता करेंगे 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

समस्तीपुर,3 नवंबर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव के तहत समस्तीपुर में सभी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 3603 बूथ बनाए गए हैं. जहां 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता अपना मतदान करेंगे. इसमें प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच बूथ यूनिक होगा. यानी की जिला में 50 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जहां महिला कर्मचारी, युवा कर्मचारी, दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी करेंगे.

यानी सभी विधानसभा में 10 बूथ को पिक बनाया गया. 10 बूथ को युवा बूथ घोषित किया गया. 10 बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया है. 10 बूथ को महिला महिला बूथ बनाया गया एवं 10 बूथ को पीडव्लूडी बूथ बनाया गया. यहां संबंधित कर्मचारी ही मतदान कार्य करेंगे. उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन बूथों पर सभी तैयारी की जा रही है, ताकि 6 नवंबर को मतदान किया जा सके.

इन बूथों के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह है कि चुनाव कार्य में हर तरह के कर्मी की भूमिका होती है. दिव्यांग हो चाहे महिला, फिर युवा हो या अन्य सभी कर्मचारियों की भूमिका इसमें होती है. वही मतदाता भी अपना अधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले के 10 विधानसभा में 108 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को एक करने के लिए पूरी दमखम लगा चुके हैं. प्रत्याशियों के पक्ष में दलों के स्टार प्रचारक भी लगातार प्रचार कर रहे हैं.

प्रत्याशी दिन रात अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता से जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं. जिले में 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता है, जो इन 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Leave a Comment