म्यांमार में 3.7 तीव्रता का भूकंप

भूकंप

नेपीडॉ (म्यांमार), 09 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भारत के पड़ोसी देश म्‍यांमार में Monday-मंगलवार की मध्य रात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है.

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, 09 दिसंबर 2025 को म्‍यांमार में मध्य रात्रि एक बजकर 21 मिनट (Indian समयानुसार) पर 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 30 किमी की गहराई पर था.

इससे पहले Monday को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पहले सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किमी की गहराई पर था. इसके बाद दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई पर था.

उल्लेखनीय है कि म्यांमार चार टेक्टोनिक प्लेटों (Indian , यूरेशियन, सुंडा, बर्मा) के बीच स्थित होने के कारण भूकंप और सुनामी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है.

—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Leave a Comment