उदयपुर के पानरवा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक मकान में अवैध शराब और जूआ सट्टा खेलने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. इसी के चलते एसपी योगेश गोयल ने sunday रात आदेश जारी कर डैया चौकी के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. पानरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डैया चौकी Gujarat बॉर्डर के नजदीक स्थित है, जहां अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं.

तीन दिन पहले हुए इस मामले में पकड़े गए 20 लोग सभी Gujarat के थे, जो जंगल में बने एक मकान में अवैध शराब पीने और जूआ खेलने आए थे. लापरवाही के आरोप में डैया चौकी प्रभारी एएसआई निकेश कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल जवानमल बंजारा को लाइन हाजिर किया गया है. एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जिले में जूआ-सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा.
अंबासा के जंगल में की गई थी संयुक्त कार्रवाई
जिला स्पेशल टीम, पानरवा थाना और झाड़ोल थाना पुलिस ने मिलकर अंबासा के जंगल में बने एक मकान में संयुक्त कार्रवाई की थी. इस दौरान 20 लोगों को जूआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से 2.47 लाख रुपए नकद और दो पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी. साथ ही एक इनोवा गाड़ी भी जब्त की गई. पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है, हालांकि लापरवाही कैसे और क्यों हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.