Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बस हादसा : गड्ढे में बस पलटने 30 यात्री घायल, एक बच्चे की मौत

दुर्घटना

कोलकाता, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । बीरभूम जिले में कीर्णाहार से बोलपुर आ रही एक यात्री बस सड़क पर बने गड्ढे में पलट गई, जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 30 यात्री घायल हो गए। घायलों में 12 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बोलपुर के सियान अस्पताल के पास पहुंची ही थी कि सामने चल रहे एक टोटो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस का पहिया गड्ढे में जाते ही वाहन अनियंत्रित होकर पास के धान के खेत में पलट गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को पहले बोलपुर महकुमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रदेश में लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों नदिया जिले के तेहट्टा में भी एक कार पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए थे। वहीं चंदननगर में मूर्ति लाने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *