Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर कला महोत्सव में होगी 31 तरह की रोचक प्रतियोगिताएं

बीकानेर कला महोत्सव में होगी 31 तरह की रोचक प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आगामी 2026 की शुरूआत के साथ ही बीकानेर में कला, साहित्य व संस्कृति की बयार चलने वाली है। आगामी वर्ष की शुरुआत के साथ ही 6, 7 व 8 जनवरी को गंगाशहर के जैन कॉलेज ग्राउंड में बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 का आयोजन होगा।

महोत्सव संयोजक रोशन बाफना ने बताया कि इस महोत्सव में तीन दिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कला, साहित्य व संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। जिनमें 31 प्रकार की प्रतियोगिताएं व 35 से अधिक कार्यक्रम शामिल है। आर्ट एंड कल्चर फेयर, आर्ट एग्जिबिशन, लाइव आर्ट, राजस्थान के लुप्त वाद्यों का वादन, जादू, कठपुतली, तमाशा, कवि सम्मेलन, मुशायरा, लोक व शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, कत्थक, कॉमेडी आदि विभिन्न रोचक गतिविधियां महोत्सव की शोभा बढ़ाएगी। इस दौरान 31 तरह की रोचक प्रतियोगिताएं होंगी। मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल, मिस एंड मिसेज राजस्थान ट्रेडिशनल, प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान, दाढ़ी मूंछ प्रतियोगिता, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, म्हारी घूमर राज, लोक गायन, सुगम भक्ति गायन, वाद्य यंत्र, साफा-पगड़ी, रंगोली, स्केचिंग, पेंटिंग, नेल आर्ट, मेंहदी, मांडना, हेयर स्टाइल, एक्टिंग/मिमिक्री/डायलॉग, स्टोरी टेलिंग, झांकी, रील प्रतियोगिता, डेकोरेशन आर्ट आदि शामिल हैं। आप इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए इंस्टाग्राम पर बीकानेर कला महोत्सव के पेज़ पर अथवा 7014330731 पर संपर्क कर सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *